मेरठ, दिसम्बर 10 -- सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी स्थित टोल प्लाजा पर अब नई टोल कंपनी बंसी लाल गुप्ता ने टेंडर प्रक्रिया के बाद तत्कालीन कम्पनी सूर्या इंटरनेशनल से मंगलवार सुबह से टोल को हैंडओवर कर लिया है। अब नई कंपनी ने टोल की वसूली शुरू कर दी है। बता दें कि 17 अगस्त को गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल के साथ टोल कर्मचारियों ने पोल से बांधकर मारपीट कर दी थी। इसका विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने अगले दिन टोल पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की थी जिसके बाद एनएचएआई ने टोल कंपनी मैमर्स धर्मसिंह का ठेका निरस्त करते हुए बीस लाख का जुर्माना लगाया था। साथ ही 3.7 करोड़ की धरोहर राशि भी जब्त की थी। इसके बाद सूर्या इंटरनेशनल कंपनी ने 12 लाख 7795 रुपये में ठेका अपने नाम किया था लेकिन उक्त कंपनी केवल तीन माह के लिए ही वैध की गई थी। अब बंसीलाल गुप...