मेरठ, मई 2 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव भूनी में चोरों ने एक मकान पहले रैकी करते हुए उसे निशाना बनाया। जहां से चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद परिवार में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है। गांव भूनी निवासी मोहित पुत्र जगेश्वर थाने में दी तहरीर में बताया कि घर के बरामदे में रखे दीवान के गद्दे के नीचे मुख्य दरवाजे की चाबी रखी हुई थी। जिसकी चोरों ने पहले रैकी करते हुए चाबी का पता लगा लिया। आरोप है कि चोरों ने पहले वहां से चाबी निकाली, फिर दरवाजा खोलकर घर के अंदर खुस गए। यह भी पढ़ें- खिड़की तोड़कर दिनदहाड़े लाखों के गहने-नकदी की चोरी इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी सेफ अलमारी का लॉक तोड़कर और उसमें रखे करीब सात तोला सोना व दस तोला चांदी के आभूषण चोरी क...