काशीपुर, अगस्त 17 -- जसपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के सदस्य भूदेव सिंह को काशीपुर बार अध्यक्ष गिरजेश खुल्वे ने जसपुर बार एसोसिएशन में काशीपुर बार का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया है। अध्यक्ष खुल्वे ने कहा कि भूदेव जसपुर बार में काशीपुर बार की ओर से बेहतर प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने इस संबंध में पत्र जसपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को भी भेजा है। जसपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भूदेव का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...