बदायूं, मार्च 14 -- बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को खेल सांसद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित की गई। यह किट स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी से जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार रिछारिया द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कबड्डी और वॉलीबॉल टीम के विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स किट प्रदान की। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि आगामी 16 मार्च डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में आयोजित होने वाली जोन स्तरीय प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी बेहतर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.