नई दिल्ली, मई 1 -- अक्षय कुमार की भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, कुछ खबरों में दावा किया गया है कि फिल्म से तब्बू के कुछ सीन्स काटे गए हैं, और ऐसा अक्षय कुमार के कहने पर हुआ। इस वजह से तब्बू और अक्षय के बीच अनबन हो गई है। अब फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन दावों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अगर तब्बू को कुछ बुरा लगता तो वो उनसे आकर बात करतीं।क्या भूत बंगला में सीन कटने से नाराज हैं तब्बू? पिंकविला से खास बातचीत में प्रियदर्शन ने साफ किया कि एडिटिंग का पूरा प्रोसेस उनके हाथ में होता है। उन्होंने कहा कि तब्बू बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं और फिल्म में अपने रोल को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट हैं। प्रियदर्शन ने कहा कि फिल्म से तब्बू के कोई सीन्स नहीं कट हुए हैं। उन्होंने जितना...