रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। भूत बंगला क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम और विद्युत विजिलेंस की टीम को पार्षद समेत लोगों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने विरोध कर टीम को बैरंग लौटा दिया। लोगों का आरोप था कि बिना सूचना के अचानक बिजली चेकिंग के नाम पर पहुंची विजिलेंस टीम ने स्मार्ट मीटर लगाना शुरू कर दिया। इसे लेकर करीब आधे घंटे हुए हंगामा हुआ। वहीं रम्पुरा चौकी पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस से स्थानीय पार्षद को चौकी बुलाकर सरकारी कार्य में बाधा न डालते हुए स्मार्ट मीटर लगावाने में सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- विद्युत उपभोक्ताओं को छका रहा स्मार्ट मीटर, बढ़ी परेशानी जानकारी के मुताबिक, दो दोपहर बाद करीब तीन बजे एसडीओ अन्नू अरोड़ा और देहरादून से आई विजिलेंस टीम भूत बंगला क्षेत्र में प...