नई दिल्ली, मार्च 18 -- अक्षय कुमार और वामिका गब्बी इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। 6 दिन पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म से एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) तेजी से वायरल हो रहा है। इस सीन में वामिका एक रिस्की स्टेंट करती दिख रही हैं। वामिका ने ये स्टेंट बिना किसी एक्सटर्नल सपोर्ट के परफॉर्म किया है। आइए जानते हैं क्या है वो सीन।वामिका और अक्षय के इस सीक्वेंस की हो रही चर्चा हम जीस सीन की बात कर रहे हैं उसमें अक्षय कुमार और वामिका दोनों ही नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ट्रेन के अंदर खड़े हैं। वहीं, वामिका अक्षय कुमार का हाथ पकड़कर खुद पूरा ट्रेन के बाहर लटकी हैं। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वामिका ने ये सीन खुद परफॉर्म किया है।वामिका ने बिना किसी...