भदोही, जनवरी 6 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली के ककराहीं गांव में देवरानी और जेठानी में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जेठानी सुनीता देवी पत्नी राजेश यादव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरी देवरानी आए दिन भूत प्रेत के बस में होकर मेरे छोटे-छोटे बच्चों को मारपीट कर घायल कर दे रही है। जिससे परिवार में विवाद कि स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। पड़ोसियों ने मामले में कई बार समझाया लेकिन विवाद अक्सर हो रहा। जेठानी ने पुलिस को तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। चौकी इंचार्ज कुलदीप मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...