सोनभद्र, फरवरी 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में महाशिवरात्रि के मौके पर जगह-जगह शिव बारात निकाली गई। इस दौरान भगवान भोलेनाथ बैलगाड़ी व रथ पर सवार होकर दुल्हा बनकर निकले। बारात में देवताओं के साथ ही भूत-पिशाच बाराती बनकर जमकर झूमे। इस दौरान हर-हर महादेव से पूरा जनपद गुंजायमान हो रहा था। रंगीला कावड़ संघ की तरफ से राबर्ट्सगंज नगर में शिव बारात निकाली गई। यात्रा गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर महिला थाना होते हुए शीतला मंदिर चौक से धर्मशाला चौक होते हुए बरैला मंदिर में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में मनमोहक झांकियां समिति की तरफ से प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर पूरा नगर भक्ति में डूब गया। इस मौके पर डा. धर्मवीर तिवारी, महेश कुमार सोनी, अविनाश कुशवाहा, श्याम उमर, योगेश सिंह, अखिलेश कश्यप, मनीष अग्रहरि, सूरज, राहुल, दिनेश गुप्ता, दिनेश सोनी, अजय सिंह,...