नई दिल्ली, जून 4 -- भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जो अपनी खूबसूरती और बीच के लिए जानी जाती हैं, ऐसा ही भारत का एक गांव भी था। जहां पर समुद्र बीच का मजा लेने हजारों लोग घूमने जाते थे। इस गांव को भारत का आखिरी छोर भी कहा जाता है और यहां से श्रीलंका बिल्कुल साफ दिखाई देता है। ऐसे में कई लोगों का ये भी कहना था कि भगवान राम भी इस गांव में आए थे, लेकिन आज ये गांव बिल्कुल वीरान पड़ा हुआ है। यहां पर दिन में तो आपको भीड़-जाम मिलेगा लेकिन रात में यहां सन्नाटा पसर जाता है। आज हम जिस गांव की बात कर रहे हैं, उसका नाम है धनुषकोडी। इसका नाम ऐसे पड़ा कि महाकाव्य के अनुसार, भगवान राम ने सीता माता को लंका से छुड़ाकर अपने धनुष के सिरे से पुल को नष्ट कर दिया था। इस प्रकार इस गांवका नाम 'धनुषकोडी' पड़ा, जिसका अर्थ है धनुष का अंत।कहां पर है ये गांव भारत के दक्षिण...