मथुरा, जून 5 -- भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सिविल पुलिस ने महिला को इजाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला का एक एक पैर कट गया है। भूतेश्वर रेलवे पुल के निकट तीसरी लाइन पर एक महिला के घायल पड़े होने की सूचना गुरुवार की दोपहर मालगाड़ी के लोको पायलट ने भूतेश्वर स्टेशन मास्टर को दी। भूतेश्वर स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना तुरंत ही कंट्रोल को दी। इससे पूर्व सिविल पुलिस की चेतक मोबाइल मौके पर पहुंच गई। चेतक के सिपाहियों ने घायल महिला को उठा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत महिला का दाहिना पैर घुटने के नीचे से पूरी तरह अलग हो गया था। महिला की पहचान 55 वर्षीय कौसर पत्नी साबिर, निवासी खारी कुआं, भरतपुर गेट के रूप में हुई। घायल मह...