रुद्रपुर, जून 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर की भूतबंगला बस्ती में सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने स्मार्ट मीटर स्थापना का विरोध करते हुए नारेबाजी कर विभागीय टीम को कार्य करने से रोक।

स्थानीय लोगों का विरोध विरोध की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों के साथ स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। सोमवार को ऊर्जा निगम की टीम पुलिस बल के साथ भूतबंगला क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से बिजली बिलों में वृद्धि होगी और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

पूर्व व...