मऊ, जुलाई 26 -- मऊ, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को नगर स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में बने अमर जवान स्तंभ पर भूतपूर्व सैनिकों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों को नमन किया और सैनिक कल्याण से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूतपूर्व सैनिक एवं जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कहा कि वह सबसे पहले मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी शहीद जवानों को कोटि-कोटि नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि जो सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा देते हैं, उन्हें लोग कभी-कभी पागल कहते हैं, लेकिन वास्तविक अर्थों में पागल वह होता है जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी निष्ठ...