लखीसराय, मार्च 21 -- लखीसराय , एक प्रतिनिधि। शुक्रवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निवारण हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित समाधान सुनिश्चित करना था। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस बैठक में सैनिक कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाती हैं। इन बैठकों में सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि, अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.