लखनऊ, फरवरी 26 -- नगर निगम ने गुरुवार को जोन-7 क्षेत्र में जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भूतनाथ मार्केट से आजाद मार्केट तक सड़क के दोनों किनारों तथा नाली और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर निगम टीम ने मौके पर 2 लोहे की जाली, 4 टीन शेड, 2 लकड़ी की टेबल तथा गाड़ी बनाने में उपयोग होने वाले औजारों को जब्त किया। जोन-8 में जोनल अधिकारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से साउथ सिटी चौकी से मिलेनियम स्कूल होते हुए अंडरपास तक चलाया गया, जहां लोगों द्वारा सड़क किनारे ठेले और अस्थायी दुकानें लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...