नई दिल्ली, जून 7 -- भूटान में रविवार रात को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.6 की थी। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। यह जानकारी रॉयटर्स ने दी है। भूकंप का केंद्र भूटान के पुणखा में स्थित था, जो पश्चिम बंगाल के उत्तर में है। उत्तर बंगाल, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों और बांग्लादेश में भी झटके महसूस किए गए। कई इंटरनेट यूजर्स ने सोशल मीडिया पर क्षेत्र में भूकंप के झटकों की जानकारी साझा की। फिलहाल किसी नुकसान या हताहतों की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है। यह भी पढ़ें- सपने देखना बंद करो, नहीं छोड़ेंगे परमाणु हथियार; किम की बहन का US को सीधा संदेशघरों से बाहर निकल आए लोग गंगटोक और सिक्किम के अन्य इलाकों के निवासियों ने बताया कि कुछ सेकंड तक झटके महसूस होने के बाद कई लोग सा...