भूजल सप्ताह के तहत जल संरक्षण के प्रति किया जा रहा जागरूक
कन्नौज, जुलाई 17 -- कन्नौज। जनपद में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भूजल संवर्धन के प्रति जागरूक करना तथा जल संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित करना है। लघु सिंचाई विभाग की ओर से "जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" थीम पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सहायक अभियंता राम जी ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को भूजल के महत्व, वर्षा जल संचयन की तकनीकों और भूजल स्तर को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी जा रही है। भूजल सप्ताह के दौरान जगदीशपुर, पूराराय, बहोसी, बॉदापुर, खुदलापुर, बहादुरपुर, मझिगंवा और महचन्दापुर समेत विभिन्न गांवों में गोष्ठियों और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: जल संरक्षण को लेकर निकाली रैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.