उरई, जुलाई 17 -- उरई। संवाददाता जनपद में 16 से 22 जुलाई तक आयोजित भू-जल सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में जल गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने जल संरक्षण की शपथ दिलाकर एक एक बूंद बचाने का संकल्प लिया।शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिपं प्रशासक घनश्याम अनुरागी, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कैच द रेन अभियान का उद्देश्य वर्षा की प्रत्येक बूंद को संरक्षित कर भू-जल स्तर को बढ़ाना तथा जल संकट का स्थायी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- झंडी दिखाकर भूजल संरक्षण प्रचार-प्रसार वाहन किया डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जहाँ गिरे, जब गिरे, वर्षा जल को वही...