गाजीपुर, जुलाई 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार हुई। इसमें भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल संसाधनों के सतत एवं प्रभावी प्रबंधन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। वहीं भूजल सप्ताह का आयोजन 16 जुलाई से 22 जुलाई तक व्यापक जनभागीदारी के साथ किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि भूजल का स्तर लगातार गिरना चिंता का विषय है। इसे संरक्षित करने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि आमजन की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए भूजल सप्ताह के दौरान व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए योज...