आरा, अप्रैल 12 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी भूगोल विभाग के सेमेस्टर चार एवं सेमेस्टर दो के विद्यार्थियों को भौगोलिक एवं शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाएगा।जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष प्रो ललित सागर ने बताया कि भौगोलिक एवं शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम सासाराम में है। भौगोलिक एवं शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस विश्वविद्यालय कैंपस से आज खुलेगी। बताया कि इसे लेकर विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। भौगोलिक एवं शैक्षणिक भ्रमण के दौरान किसी भी तरह का नशा जैसे शराब, गुटका, धुम्रपान आदि का सेवन करना पूर्णरूपेण प्रतिबंधित है, उल्लंघन करने वालों पर विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी। ---- लापता किशोरी पटना से किया बरामद शाहपुर । शाहपुर थाने की पुलिस ने रविवार को लापता किशोरी को पटना से बरामद कर लिया। रविवार के अंक में आपके अपने ...