बिजनौर, जून 23 -- डीएम ने कहा कि भूगर्भ जल स्तर में गिरावट एक गंभीर विषय है, जिसके दृष्टिगत वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण एवं पुनर्भरण (रिचार्ज) के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए। उन्होंने वाटर टेबल (भूगर्भ जल स्तर) बढ़ाने के लिए निर्देश दिए कि वर्षा जल संचयन संरचनाओं की स्थापना एवं संचालन सुनिश्चित किया जाए। सरकारी भवनों, विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य रूप से क्रियान्वित किया जाए। यह भी पढ़ें- भूगर्भ जल स्तर में गिरावट एक गंभीर विषय : डीएमभूगर्भ जल अधिनियम-2019 की समीक्षा डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में भूगर्भ जल अधिनियम-2019 के समुचित क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि तालाबों, पोखरों एवं जलाशयों का संरक्षण, पुनर्जीवन एवं नियमित सफाई कराई जाए। ...