बुलंदशहर, सितम्बर 12 -- सनातन रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस हिन्दू की छठे दिन भूख हड़ताल के दौरान तबियत बिगड़ गई।उनको पहले पहासू सीएससी भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यूजीसी कानून के विरोध में प्रिंस जादौन पिछले 6 दिन से भूख हड़ताल पर हैं । एक सप्ताह पूर्व उनको अपने घर पर हाउस अरेस्ट किया गया। शुक्रवार को वह पहासू स्थित मठ मंदिर पर बैठ गए लेकिन शुक्रवार को धरने के दौरान रार में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई उनको पहासू स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रिंस यूजीसी कानून को वापस लिए जाने तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: यूजीसी वापस लेने की मांग करने वाले प्रिंस जादोन के खिलाफ मुकदमा दर्ज ...