बागेश्वर, अप्रैल 4 -- शामा बाजार से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे भूपेंद्र कोरंगा को प्रशासन ने जबरन उठाकर सीएचसी कपकोट में भर्ती किया है। उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया था। उनके स्थान पर महिला मंगल दल की 22 साल की मंजू ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान को कतई सहन नहीं किया जाएगा। मालूम हो कि चार दिन से शामा में विदेशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल जारी है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस प्रशासन की टीम आंदोलन स्थल पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे भूपेंद्र के स्वास्थ्य की जांच की। बीपी कम होने की शिकायत पर उन्हें जबरन उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामा ले गए। यहां से उपचार के लिए सीएचसी कपकोट भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.