प्रयागराज, फरवरी 25 -- माह-ए-रमजान का पाक महीना अपनी रूहानी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। बुधवार को इस मुबारक सफर का सातवां दिन रहा। रोजेदारों ने पूरा दिन अल्लाह और रसूल की याद में गुजरा। उन्होंने नमाजें पढ़ीं और कुरान की तिलावत की। महिलाओं ने घरों में इबादत की। दरियाबाद स्थित मस्जिद अरब अली खान के इमाम मौलाना इरफान हैदर जैदी ने कहा कि रमजान में भूख और प्यास पर काबू रखकर यह एहसास करना चाहिए कि जिसके पास खाना नहीं है, वे कैसे भूख और प्यास को बर्दाश्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप भूखे होंगे और आप के सामने कोई भूखा आएगा तो आपको उसकी भूख और प्यास की शिद्दत का एहसास होगा। चकिया रोड स्थित मस्जिद हाजरा में हाफिज फिरोज अहमद ने तरावीह में पूरा कुरान मुकम्मल किया। उसके बाद दीन की बातों का बयान हुआ और फिर दुआ मांगी गई। जानसेनगंज मदीना मस्जिद में भी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.