गंगापार, मई 31 -- प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्रृंग्वेरपुर गेस्ट हाउस आश्रम में रविवार को स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य द्वारा संचालित 'श्री अन्नम प्रसादम' सेवा के छह वर्ष पूर्ण होने पर छठवां वार्षिकोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा और मानव कल्याण के संदेश के साथ जरूरतमंदों एवं यात्रियों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अशोक कुमार रहे। विशिष्ट अतिथियों में न्यायमूर्ति विपिन दीक्षित एवं रामलीला कमेटी महासंघ के अध्यक्ष दुर्गेश दुबे शामिल हुए। आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और भक्तों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने श्री अन्नम प्रसादम सेवा के सफल छह वर्ष पूर्ण होने पर आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सेवा...