गाज़ियाबाद, जुलाई 20 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भूखंड़ दिलाने का झांसा देकर 20 लोगों से दस लाख रूपए ठगने का मामला समाने आया है। लोगों ने आरोपी से पैसे वापस दिलाने की मांगा को लेकर थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। नगर की कच्ची सराय कॉलोनी के कई लोग एकत्र होकर मुरादनगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बताया गया कि नोएडा निवासी एक युवक ने लोगों से वादा किया कि सभी लोगों को भूखंड दिलाया जाएगा। इतना ही नहीं पैसे भी किस्तों में दे सकते है। इसके बाद कॉलोनी निवासी अमीनुद्दीन से 45 हजार, सलमा से 80 हजार, गुलशन से 70 हजार, सनजीदा से 50 हजार, समरीन से 60 हजार, अपसाना से 70 हजार, सहरीन से 60 हजार सहित अन्य लोगों से भी पैसे लिए और भुखंड नहीं दिलाया। अब वह लोगों का फोन भी नहीं उठा पा रहा है। इसके बाद...