गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में भूखंड बेचने के नाम पर 18 लाख रुपये हड़पने और रकम वापस मांगने पर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मसूरी थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर सिकरोड़ा निवासी दाउद चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित एक सीएनजी पंप पर बुलंदशहर के गुलावठी निवासी मोहम्मद जिशान विकार से हुई थी। जिशान ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए कई भूखंड दिखाने की बात कही। आरोप है कि जिशान ने गुलावठी में मन्नत फार्म हाउस के सामने 300 वर्ग गज का प्लॉट अपना बताकर 18 लाख रुपये में सौदा तय किया। पीड़ित के मुताबिक, कागजात दिखाने की मांग करने पर जिशान टालमटोल करता रहा। इस दौरान अलग-अलग तिथियों में बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 11 लाख रुपये उसके खात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.