भूखंड बेचने के नाम पर ठगी में केस दर्ज
फरीदाबाद, जून 24 -- पलवल, अजित कुमार। जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी कर एक करोड़ 11 लाख रुपये हड़पने के आरोप में हथीन थाना पुलिस ने पांच लोगों जगदीश, बाबूलाल, राजेंद्र कुमार, शत्रुजीत और योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा पलवल की जांच के बाद की है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी गोविंद कपूर ने पुलिस अधीक्षक पलवल को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गांव फिरोजपुर राजपूत, तहसील हथीन क्षेत्र में 30 कनाल 12 मरला जमीन का बैनामा 10 अक्तूबर 2024 को जगदीश और बाबूलाल निवासी दूधौला से कराया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन की पूरी रकम देने के बाद उनके नाम इंतकाल भी दर्ज हो गया और मौके पर उनका कब्जा है।आरोप है कि विक्रेताओं ने जमीन की तकसीम कराने की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन बाद में असमर्थता जताई। इसके बाद उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.