गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- गाजियाबाद। जीडीए की योजनाओं में खाली पड़े भूखंडों में कूड़ा डालने पर जुर्माने की कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी प्रवर्तन अनुभाग के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने जोन में खाली पड़े भूखंड की सूची तैयार करें। साथ ही इनमें गंदगी होने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाए। जीडीए के विभिन्न जोन में करीब 1835 भूखंड खाली हैं। निर्माण न होने और देखरेख के अभाव में इन भूखंडों में कूड़ा जमा हो गया है। स्थानीय निवासी भूखंड में कूड़े के ढेर की शिकायत प्राधिकरण से कर रहे हैं। अब प्राधिकरण ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। कूड़ा साफ कराने के बाद कूड़ा डालने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...