गाज़ियाबाद, अप्रैल 16 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। विजयनगर क्षेत्र के सजवान नगर में एक महिला से भूखंड दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डीलरों ने भूखंड मालिक से उनके हक में बैनामा भी करा दिया, लेकिन आज तक उन्हें कब्जा नहीं मिला। इस मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। सजवान नगर की रहने वाली सुमन ने बताया कि 11 जुलाई 2025 को उन्होंने सजवान नगर में 40 वर्ग गज का एक भूखंड महबूब अली से 13.02 लाख रुपये में खरीदा था। वह महबूब अली को नहीं जानती हैं। उनका सौदा हाफिज खालिद, हाफिज जाहिद, इरफान और मौहर सिंह से हुआ था। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज आरोप है कि सौदा होने के बाद दो बार में छह लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए और सात जुलाई 2025 को 7.02 लाख रुपये नकद हाफिज खालिद और हाफिज जाहि...