भूखंड के विवाद में परिवार से मारपीट
गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। हरि नगर में 30 वर्ग गज के एक भूखंड के विवाद में बहू के मायके वालों ने सास और जेठ के साथ मारपीट करने का आरोप है। हमलावरों ने देवर पर चाकू से वार किया और सास को जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर कार चढ़ा दी, इससे महिला के पैर में फ्रैक्चर आया है। इस मारपीट में पीड़ित महिला के दोनों बेटे भी घायल हुए हैं। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-37 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरि नगर निवासी उर्मिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे राहुल व अमर हैं। छोटे बेटे अमर की शादी 28 अगस्त 2020 को गाजियाबाद निवासी शिवांगी से हुई थी। दोनों भाइयों ने मिलकर भविष्य की सुरक्षा के लिए 30 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा था और उसे अपनी मां उर्मिला के नाम करवा दिया था। आरोप है कि इसी बात से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.