लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ, संवाददाता। रियल एस्टेट कंपनी एल्पिडा होम्स के निदेशक और एजेंट समेत तीन लोगों के खिलाफ विभूतिखंड पुलिस ने 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। हरियाणा के रोहतक निवासी रमेश कुमार के मुताबिक विभूतिखंड में एल्डिको कॉर्पोरेट टॉवर स्थित एल्पिडा होम्स से उन्होंने जनवरी 2021 में प्लाट खरीदने के लिए संपर्क किया था। वहां कंपनी के निदेशक उद्देश्य तिवारी व कुछ अन्य लोगों से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान रमेश ने रायबरेली रोड निगोहां में प्लॉट का सौदा किया। इसके एवज में उन्होंने 3.50 लाख रुपये दे दिए थे। आरोप है कि जब उन्होंने रजिस्ट्री के लिए बात की तो उनसे लीगल चार्ज जमा करने को कहा गया। बाद में उन्होंने जब संपर्क किया तो आरोपियों ने फोन नहीं उठाया। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि उद्देश्य तिवारी, अन...