गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में भूखंड बेचने के नाम पर 26 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने और बाद में एग्रीमेंट रद्द कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दिल्ली के व्यक्ति ने ग्रेटर नोएडा निवासी दंपति के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। । करोल बाग सेंट्रल दिल्ली के नाईवाल निवासी गगन तंवर ने सिहानी गेट थाने में शिकायत देकर बताया कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा के गामा-एक निवासी प्रमोद कुमार और उनकी पत्नी से कुल 26 लाख रुपये में मधुबन बापूधाम स्थित भूखंड खरीदने का सौदा किया था। 30 नवंबर 2012 को रजिस्टर्ड एग्रीमेंट, पावर ऑफ अटॉर्नी और वसीयतनामा कराते समय उन्होंने करीब 15.57 लाख रुपये एडवांस दे दिए थे। उस समय जीडीए की ओर से रजिस्ट्री नहीं की जा रही थी, इसलिए शेष धनराशि रजिस्ट्री के समय देने की ...