नोएडा, मार्च 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। महिला ने एक ही परिवार के नौ लोगों पर भूखंड की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से मेरठ की रहने वाली नीतू ने न्यायालय को बताया कि वर्ष 2020 में उन्होंने जैतपुर गांव के रहने वाले कुंवरपाल से 50 वर्गमीटर का भूखंड खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया था। कुंवरपाल ने भूखंड की वसीयत उसके पक्ष में की थी। इसके बाद वर्ष 2023 में कुंवरपाल की मौत हो गई। कुंवरपाल की मौत के बाद परिवार के सदस्यों के मन में लालच आ गया और प्राधिकरण से भूखंड की लीज अपने नाम करवा ली। आरोपी परिवार के लोग भूखंड के लिए अवैध धन की मांग कर रहे हैं।पीड़िता का कहना है कि वह कुंवरपाल को भूखंड के कीमत भुगतान कर चुकी है। अब परिवार के लोग बिना वजह परेशान कर धोखाधड़ी कर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.