आरा, जनवरी 28 -- सहार, संवाद सूत्र। भूकंप सुरक्षा पखवारा के तहत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आम लोगों को भूकंप से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। बुधवार को प्रताप सेवा संस्थान महिला मंडली की ओर से सहार बाजार, खैरा बाजार एवं बरूहीं बाजार में जागरूकता नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से लोगों को भूकंप के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों का चयन करने और आपदा की स्थिति में घबराने की बजाय सावधानी बरतने का संदेश दिया गया। नाटक में यह भी बताया गया कि पूर्व तैयारी, जागरूकता और सही जानकारी के माध्यम से भूकंप से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर सहार पूर्वी की बीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.