समस्तीपुर, जनवरी 31 -- पूसा। भूकंप से बचाव को जागरूकता के लिए शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक किया गया। कलाकारों ने भूकंप से बचाव के तौर तरीकों से अवगत कराया। इस दौरान सहायता के लिए 102 एवं 112 नं पर कॉल करने की सलाह दी। कलाकारों में गजेंद्र यादव, राजीव पासवान, वकील सहनी, रिंकी कुमारी, राजेश यादव, राज कुमार चौधरी आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...