फरीदाबाद, मार्च 13 -- बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ के उपमंडलस्तरीय कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान 6.7 तीव्रता के भूकंप की काल्पनिक स्थिति बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान यह परिदृश्य तैयार किया गया कि भूकंप के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को निकालने तथा उन्हें प्राथमिक उपचार देकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास किया। मॉकड्रिल में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ), होमगार्ड, सिविल डिफेंस और एसडीएम कार्यालय की टीमों ने हिस...