भूकंप पर आधारित मॉकड्रिल का किया हुआ आयोजन
पूर्णिया, जुलाई 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें दिन रविवार को बिहार राज्य आपदा मोचन बल के प्रशिक्षकों द्वारा भूकंप पर आधारित मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को आपदा की वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। मॉकड्रिल के दौरान प्रशिक्षण स्थल पर अचानक भूकंप आने की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न की गई। भूकंप की सूचना मिलते ही अलार्म दल ने तत्काल सायरन बजाकर सभी प्रशिक्षुओं एवं उपस्थित लोगों को सतर्क किया। इसके बाद घटनास्थल सुरक्षा दल ने प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए राहत एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.