गया, जनवरी 15 -- भूकंप को लेकर जागरुक करेगी एलईडी वैन गया जी, प्रधान संवाददाता भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के मौके पर गया कलेक्ट्रेट से भूकंप जागरुकता के लिए एलईडी वैन को रवाना किया गया। गुरुवार को डीएम शशांक शुभंकर ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान आमजनों को नुक्कड़ नाटक, मॉक ड्रिल और प्रचार रथ के माध्यम से भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। बताया गया कि नुक्कड़ नाटक टीम एलईडी वैन के साथ जिले के सभी 24 प्रखंडों में विभिन्न स्थलों पर प्रदर्शन करेगी। वहीं एसडीआरएफ विभिन्न संस्थानों में मॉक ड्रिल का आयोजन करेंगे। स्कूलों में क्विज, मॉक ड्रिल और रैली निकाल कर सभी को जागरुक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.