जहानाबाद, फरवरी 13 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज धमौल में एनडीआरएफ 9 बिहार बटालियन के तरफ से एनुअल मोबिलाइजेशन एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम द्वारा भूकंप के दौरान क्या करें एवं क्या न करें, सुरक्षित स्थानों की पहचान, आपातकालीन निकासी प्रक्रिया तथा प्राथमिक सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही भूकंप के समय घबराने के बजाय संयम बरतते हुए सतर्कता से कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि भूकंप आने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता एवं संयम बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। भूकंप के दौरान मजबूत मेज, पलंग अथवा फर्नीचर के नीचे शरण लें तथा सिर और गर्दन को सुरक्षित रखें। खिड़की, शीशा, अलमारी, पंखा एवं भारी वस्तुओं से दूर रहे। यदि व्यक्ति खुले स्थान में हो तो भवन, बिजली के खंभे, पेड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.