आरा, फरवरी 11 -- पीरो, संवाद सूत्र भूकंप और बाढ़ से बचाव को लेकर एनडीआरएफ की टीम ने रामदिहल सिंह यादव इंटर स्तरीय हाईस्कूल जितौरा के छात्र - छात्राओं को ट्रेंड किया। बिहटा से आयी टीम के सदस्यों को अलग - अलग उपकरणों से विस्तृत जानकारी दी। यह भी बताया कि आग लग जाये तो घरों में कौन - कौन से तरीके अपनाये जाते हैं। बाढ़ से बचाव के लिये किसी के पानी में डूब जाने पर होने वाले उपायों की जानकारी दी गयी। प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने एनडीआरएफ टीम के सदस्यों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...