गोरखपुर, सितम्बर 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले की सभी तहसीलों में शुक्रवार को भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्निशमन को लेकर मॉकड्रिल हुई। निर्धारित समय आपदा का माहौल बनाया गया और प्रशिक्षित जवानों ने विषम परिस्थितयों में फंसे लोगों की जान बचाने की कवायद शुरू की। स्थानीय लोग जवानों का चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन देखकर रोमांचित हो उठे। कभी लोग सांस थामें दिखे तो कभी तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- सोसाइटी निवासियों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाएभूकंप और अग्निसुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल रामगढ़ ताल क्षेत्र में स्थित पॉम पैराडाइज में हुए भूकंप और अग्निसुरक्षा के मॉक ड्रिल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं प्रभारी अधिकारी आपदा जय प्रकाश ने रिस्पांस टाइम चेक किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है...