रांची, जून 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। विस्थापित मोर्चा की ओर से हूल दिवस पर खोखमा टोली, हिनू के जतरा स्थल पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- हूल केवल इतिहास नहीं, अन्याय के विरुद्ध हमारी चेतना है : हेमंतसभा की शुरुआत इस सभा में खोखमा टोली के साथ हुंडरू, पीपरटोली, हेथु, गड़हा टोली के ग्रामीणों ने सभा की। सभा की शुरुआत में संताल हूल के वीर शहीदों सिदो-कान्हू, चांद भैरव और फूलो-झानो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस क्रम सभा में कुछ संकल्प लिया गया। इसमें मौजा हुंडरू, हेथू और हिनू में बिना अधिग्रहण रैयतों की जमीन पर सेना व ग्रामीणों के बीच जमीन विवाद के निपटारे के लिए लोकतांत्रिक व कानूनी लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया गया। इस क्रम में सात जुलाई 2026 को रांची भू अर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का...