लखीमपुरखीरी, नवम्बर 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम भुसौरिया में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर हत्या की आशंका जताई। रम्मापुर मजरा ग्रंट लंदनपुर, थाना हैदराबाद निवासी बांकेलाल का 40 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार ग्राम भुसौरिया में रामसिंह वर्मा के मकान पर चौकीदारी करता था। रविवार सुबह 11 बजे रामसिंह वर्मा ने रमेश के पिता बांकेलाल को फोन पर सूचना दी कि उनका बेटा मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो उनको शव संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों का कहना है कि मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है, इसलिए उन्होंने पुलिस से पंचनामा और पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमा...