गोपालगंज, अप्रैल 21 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुसाव गांव में बीते 17 अप्रैल को हुई मारपीट में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके परिजनों ने मंगलवार को उक्त मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसें भुसाव गांव निवासी मोतीलाल चौधरी ने कहा है कि 17 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे उनके पट्टीदार अनीता देवी समेत अन्य लोग दरवाजे पर आकर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में मोतीलाल चौधरी ने अनीता देवी, मनकेश्वर यादव और राम भरोशा को नामजद आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में हुई मारपीट में महिला समेत तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...