चतरा, जून 2 -- लावालौंग प्रतिनिधि। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भुसार में आयोजित महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विधायक के आगमन पर यज्ञ समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विकास योजनाओं का उद्घाटन दौरे के क्रम में विधायक ने विधायक मद से स्वीकृत पांच विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें कोलकोले पंचायत के मड़वा स्थित सामुदायिक भवन की चहारदीवारी निर्माण, मंधनियां पंचायत के खापरमहुआ में पीसीसी पथ, कटिया पंचायत के करमा गांव में पीसीसी पथ, रखेद में पीसीसी पथ तथा लमटा पंचायत के लमटा गांव में मुख्य सड़क से मुगल साव के घर तक पीसीसी पथ निर्माण योजना शामिल है। इस अवसर पर विधायक...