अल्मोड़ा, अप्रैल 7 -- - ऑपरेशन स्वास्थ्य के संयोजक भुवन कठायत के साथ कई लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ली। गोदी में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, रानीखेत जिलाध्यक्ष जगत रौतेला, ब्लॉक अध्यक्ष भगवत मेहरा भुवन, उनकी पत्नी गीता सहित अन्य को सदस्यता दिलाई। साथ ही राज्य की स्थिति, शिक्षा व स्वास्थ्य की बदहाली के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया। यहां नरेंद्र रावत, खीम सिंह, कपिल शर्मा, महेश रौथाण, भरत शाह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...