भुवन जोशी बने भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-संयोजक
हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- हल्द्वानी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश मीडिया टोली का विस्तार किया गया है। इसमें हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन जोशी को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय जोशी इससे पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया एवं आईटी संयोजक और मीडिया संपर्क विभाग के सह-संयोजक रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट आदि ने एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है। जोशी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.