दुमका, अगस्त 26 -- पीएम श्री अपग्रेड हाई स्कूल मधुबन के 25 विद्यार्थी बुधवार को शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट के लिए भुवनेश्वर, ओडिशा रवाना हो गए।

भ्रमण का उद्देश्य सुबद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से झारखंड शिक्षा परियोजना के सहयोग से आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से बाहर निकलकर प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर उपलब्ध कराना है। भुवनेश्वर प्रवास के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक, वैज्ञानिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इससे उन्हें वहां की ऐतिहासिक विरासत, वैज्ञानिक गतिविधियों, आधुनिक तकनीक तथा शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों में विषयों को व्यावहारिक रूप से समझने के साथ-साथ नई चीजों के प्रति जिज्ञासा पैदा करने औ...