नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1 विकेट लेते ही तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ युजवेंद्र चहल ने किया है। भुवनेश्वर कुमार अब इस सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सीएसके के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पारी के दूसरे ओवर में आयुष म्हात्रे को अपना शिकार बनाया। उन्होंने सीएसके के इस युवा बल्लेबाज को कप्तान रजत पाटीदार के हाथों कैच आउट कराया। यह भी पढ़ें- बारिश में धुल सकता है PBKS Vs KKR मैच, कोलकाता में मौसम साफ नहीं इसी के साथ भुवनेश्वर ने आईपीएल में अपना 200वां विकेट लिया और ऐसा करने वाले वह दूसरे गेंदबाज बन गए। ऑफ स्टंप के बाहर हार्ड लेंथ की गेंद दाएं हाथ के बल्लेबाज पर चढ़ी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.